पटना में हजारों की संंख्या में एसटीईटी अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए हैं. ज्वाइनिंग की मांग को लेकर अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने निकले थे, लेकिन रास्ते में पुलिस ने उनपर लाठियां बरसाई है.... पटनाः इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां शिक्षा मंत्री (Education Minister) विजय चौधरी के आवास का घेराव करने जा रहे एसटीईटी अभ्यर्थियों (Stet Candidates) पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. पुलिस ने उन्हें ईको पार्क के पास रोक लिया है. वहीं कुछ अभ्यर्थी सचिवालय के सामने सड़क पर बैठ गए हैं. नियुक्ति की मांग कर रही थे अभ्यर्थी: दरअसल 2019 शिक्षक बहाली पात्रता परीक्षा पास करने के बाद भी रिजल्ट प्रकाशित नहीं किए जाने के बाद अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा है. नियुक्ति की मांग करते हुए हजारों की संख्या में एसटीईटी अभ्यर्थी राजधानी पटना की सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे. जिसके बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज कर दिया. इस दौरान अफरा-तफरी मच गई. क्या कहा था शिक्षा मंत्री ने? बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2019 पास करने वाल...
Comments
Post a Comment