CBSE Board 10th Result 2021: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट पारदर्शिता मामले की सुनवाई 30 जून को, जानें डिटेल
नई दिल्ली. सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में पारदर्शिता मामले की सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस सी हरिशंकर ने खुद को अगल कर लिया है. वह अब इस मामले की सुनवाई नहीं करेंगे. मामले की अब अगली सुनवाई किसी दूसरे जज के बेंच में 30 जून 2021 को होगी.
दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका में दर्ज याचिका में कोर्ट से मांग की गई है कि वे स्कूलों को निर्देश दें, कि वे रिजल्ट जारी करने से पहले अपनी स्कूल की वेबसाइट पर इंटरनल असेसमेंट से तैयार रेशनल डॉक्यूमेंट अपलोड करें. यह याचिका जस्टिस फॉर ऑल ने वकील शिखा शर्मा बग्गा और खगेश बी झा के माध्यम से दायर की है. याचिकाकर्ता संगठन ने अदालत से 10वीं कक्षा के छात्रों के मूल्यांकन में पारदर्शिता लाने के लिए स्कूलों द्वारा छात्रों के रेशनल डॉक्यूमेंट वेबसाइट पर अपलोड करने की मांग उठाई है. इससे यह संभव होगा कि छात्र इन डॉक्यूमेंट्स को एक्सेस कर सकें और कोई समस्या होने पर बोर्ड के सामने अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें.

Comments
Post a Comment