Posts

SSC MTS Exam 2021 : जुलाई में होने वाली एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा स्थगित

Image
  SSC MTS Exam 2021 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने शुक्रवार को 1 से 20 जुलाई के बीच प्रस्तावित मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) 2020 की पेपर-1 की परीक्षा स्थगित कर दी। इसके अलावा आयोग ने 12 जुलाई को प्रस्तावित दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बल के लिए सब इंसपेक्टर भर्ती परीक्षा 2020 भी स्थगित कर दी है। इससे पहले 7 मई को कोरोना के कारण एसएससी ने 29 मई से 7 जून तक प्रस्तावित कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2020 टियर वन स्थगित कर दी थी।   एसएससी एमटीएस भर्ती का नोटिफिकेशन फरवरी 2021 में जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन 5 फरवरी 2021 से 21 मार्च 2021 तक लिए गए थे। शेड्यूल के मुताबिक एमटीएस का टियर - 2 (पेपर -2 ) डिस्क्रीप्टिव पेपर 21 नवंबर 2021 को होना है लेकिन पेपर-1 टलने के चलते यह भी आगे बढ़ सकता है।  कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ की वैकेंसी की संख्या जारी नहीं की है। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों को भरा जाएगा।  इसमें पेपर-1 और पेपर-2 दो पेपर होते हैं। पेपर-1 में ऑब्जेक्टिव प्र...

Bihar STET Result 2021: मेरिट लिस्ट का चक्कर खत्म, पात्रता परीक्षा पास सभी अभ्यर्थी बन सकेंगे शिक्षक

Image
  Bihar STET Result 2021: मेरिट लिस्ट में हजारों ऐसे अभ्यर्थी जो एसटीईटी पास थे उन्हें जगह नहीं दी गयी जिसके बाद बवाल मचा था. हालाकि अब नए फैसले के बाद मेरिट लिस्ट में आये अभ्यर्थियों के लिए चुनौतियां और प्रतियोगिता भी बढ़ गई है. एसटीईटी रिजल्ट के बाद लगातार हंगामा और आंदोलन को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. मेरिट लिस्ट से बाहर हुए अभ्यर्थियों को राहत दी है. शिक्षा विभाग ने अब एसटीईटी में qualified in merit list और qualified but not in merit list दोनों को शिक्षक बहाली का योग्य बताया और नया सर्कुलर जारी कर दिया है. 2011 एसटीईटी पास सभी अभ्यर्थी भी अब 2019 के क्वालिफाइड अभ्यर्थियों की तरह सातवें चरण की शिक्षक बहाली और उसके आगे की नियुक्तियों में भाग ले सकेंगे और शिक्षक बन सकेंगे. राज्य में इसी साल माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में कुल 37 हजार 440 पदों पर शिक्षक बहाली होने वाली है जिसके लिए अब सभी एसटीईटी पास अभ्यर्थी योग्य माने जाएंगे. बताते चलें की वर्ष 2019 एसटीईटी में कुल 15 विषयों की परीक्षा ली गई थी. जिसमें से मार्च माह में 12 विषयों का रिजल्ट जारी हो गया था बाक...